कानपुर नगर संवाददाता नवल किशोर। इस समारोह में मीडिया जगत के उन पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सच को सामने लाने और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। यच मीडिया फाउंडेशन ने पत्रकारों की प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट लेखनी की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।आयोजन के दौरान यच बी मीडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। हल्ला बोल न्यूज ने पिछले 16 वर्षों में जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है। इस मंच से जुड़े पत्रकारों ने हमेशा सत्य और ईमानदारी का मार्ग चुना है, जो बेहद सराहनीय है।

Author Profile

Naval Kishor

About The Author