केंद्र सरकार ने अपने नए आदेश में यह साफ-साफ कह दिया है कि बैंक और सिस्टम प्रोवाइडर 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन और RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगा सकते. वित्त मंत्रालय के इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि 2,000 रुपये तक के डिजिटल लेन-देन आम जनता और छोटे दुकानदारों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रहेंगे. बैंक या PhonePe, Google Pay, Paytm जैसी कोई भी डिजिटल पेमेंट कंपनी 2,000 रुपये तक के पेमेंट पर कोई भी चार्ज नहीं वसूल सकती.

क्या 5,000 रुपये के UPI पेमेंट पर शुल्क लगेगा?

जवाब है नहीं। मान लीजिए आपने किसी दुकान का QR कोड स्कैन करके 5,000 रुपये का पेमेंट किया। सिर्फ इसलिए कि पेमेंट 2,000 रुपये से ज्यादा है, आपसे अभी कोई अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा। यही बात 10,000 रुपये और 20,000 रुपये के पेमेंट पर भी लागू होती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम ग्राहकों को UPI इस्तेमाल करने पर ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं देना होगा।

MDR क्या होता है?

MDR का पूरा नाम Merchant Discount Rate है। इसे आसान भाषा में समझें तो यह डिजिटल पेमेंट को प्रोसेस करने से जुड़ा शुल्क है। इसमें दुकानदार, बैंक और पेमेंट सेवा देने वाली कंपनियां शामिल होती हैं। यह शुल्क सीधे हर बार ग्राहक के बैंक खाते से काटे जाने वाला UPI शुल्क नहीं है।

दो लोगों के बीच पैसे भेजने पर क्या होगा?

इस मामले में स्थिति और भी साफ है। अगर आप अपने दोस्त को 5,000 रुपये भेजते हैं या परिवार के किसी सदस्य को 20,000 रुपये UPI से भेजते हैं, तो इसके लिए कोई MDR नहीं लगेगा। इसे P2P यानी Person-to-Person पेमेंट कहा जाता है। सरकार ने साफ कहा है कि दो लोगों के बीच होने वाले UPI पेमेंट मुफ्त रहेंगे। इसलिए MDR को सामान्य व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने वाले लेनदेन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

UPI ट्रांजैक्शन पर कोई भी बैंक या सर्विस प्रोवाइडर नहीं वसूल सकता फीस

इसका सीधा मतलब ये हुआ कि UPI के जरिए 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन सभी के लिए पूरी तरह से फ्री होंगे। इसके तहत, पैसे भेजने वाले और पैसे प्राप्त करने वाले किसी भी UPI यूजर से कोई भी बैंक या सर्विस प्रोवाइडर जैसे- फोनपे, पेटीएम, गूगल पे आदि किसी भी तरह की कोई फीस नहीं वसूल सकते हैं।

RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन भी पूरी तरह से होंगे फ्री

इसी तरह, RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन भी सभी के लिए पूरी तरह से फ्री होंगे। इसके तहत, पैसों का भुगतान करने वाले और पैसे प्राप्त करने वाले किसी भी व्यक्ति से कोई भी बैंक या सर्विस प्रोवाइडर किसी भी तरह की कोई फीस नहीं वसूल सकते हैं।

2,500 के बिल पेमेंटपर कितने कटेंगे पैसे?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार और बैंकों के बीच 1.5 करोड़ से अधिक सालाना टर्नओवर वाले बड़े कारोबारियों पर 2,000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन के लिए 0.3% से 0.5% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाए जाने के प्रस्ताव पर बात चल रही है. इस हिसाब से भविष्य में 2,500 रुपये के बिल पेमेंट पर कितना चार्ज कटेगा? 

0.3% चार्ज के हिसाब से 2,500 रुपये के बिल पेमेंट पर कुल 7.50 पैसे का चार्ज कटेगा. हालांकि, आपको इसके लिए अपनी जेब से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा. आपके बैंक खाते या UPI ऐप से पूरे 2,500 ही कटेंगे. यह 7.50 रुपये का चार्ज दुकानदार के खाते से कटेगा. यानी जब ग्राहक 2,500 का पेमेंट करेगा, तो दुकानदार के बैंक खाते में चार्ज कटने के बाद 2,492.50 रुपये जमा होंगे.

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author