उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र से शनिवार शाम लापता हुए युवक और युवती सोमवार शाम हरौनी रोड पर बेहोश अवस्था में मिले। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका के चलते दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती शनिवार शाम से घर से लापता थे। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों हरौनी रोड पर अचेत हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी।
जिला अस्पताल से हैलट रेफर
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया। जहरीला पदार्थ खाने की आशंका के चलते दोनों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
प्रेम प्रसंग की चर्चा, कारण स्पष्ट नहीं
ग्रामीणों और परिजनों के बीच युवक-युवती के प्रेम प्रसंग की चर्चा है, हालांकि दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों शनिवार शाम से कहां थे और किन परिस्थितियों में हरौनी रोड पर अचेत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार दोनों के होश में आने और परिजनों की तहरीर के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
