नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर रहे हैं। उनका यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीन कार्यकाल पूरे किए। इस ऐतिहासिक पड़ाव के मौके पर बीजेपी और NDA के सहयोगी दल देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
दिल्ली में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम
दिल्ली बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत आईजी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। स्टेडियम में करीब 5 हजार लोगों के मौजूद रहने की संभावना है, जबकि पीएम के संबोधन का देश के विभिन्न हिस्सों में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
कई शहरों में होंगे बड़े आयोजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
वहीं, गाजियाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन होगा, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और नितिन नवीन वर्चुअली संबोधित करेंगे।
मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ‘संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होंगे।
वडोदरा में गरबा से बनेगा रिकॉर्ड
गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर विशेष गरबा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 60 हजार से अधिक युवा एक साथ गरबा करेंगे। आयोजकों के मुताबिक, यह एक साथ इतने लोगों के गरबा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश होगी।
अहमदाबाद में रिवरफ्रंट से ‘जल कक्ष यात्रा’ निकाली जाएगी। वहीं वाराणसी से वडनगर अभियान के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहेंगे।
गाजीपुर में 31 हजार से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बड़े स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 26, 27 और 28 सितंबर 2026 को आयोजित इस शिविर में करीब 31,274 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
कैबिनेट ने पारित किया 10 सूत्रीय प्रस्ताव
इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई देते हुए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह केवल औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ के सिद्धांतों से प्रेरित प्रधानमंत्री मोदी की असाधारण यात्रा का उत्सव है।
कैबिनेट के प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की 10 प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनके नेतृत्व की निरंतरता और उनकी कार्यशैली को रेखांकित किया गया है।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज देशभर में सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
