महीने के पहले ही दिन एक खुशखबरी आई है. सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 183.50 रुपये घटा दिया है. इस कटौती के बाद अब इसका रेट ₹2930 हो गया है जो पहले ₹3,113.50 था. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
राहत भरी जुलाई की शुरुआत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और जुलाई महीने की शुरुआत राहत भरी रही है. बीते कुछ समय में मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताबड़तोड़ इजाफा किया गया था. अब 1 जुलाई 2026 को दिल्ली समेत अन्य शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट कम कर दिया गया है. बता दें कि साल 2026 में ये पहली बार है जबकि तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं.
19 Kg LPG Cylinder की कीमत पर इस साल लगभग हर महीने महंगाई का बम फूटा था. शुरुआती महीने जनवरी में इसी कीमत 1691 रुपये प्रति सिलेंडर थी, जो कि लगातार बढ़ोतरी के बाद महंगा होता चला गया. बीते दो महीनों में देखें, तो मई ये 993 रुपये महंगा होकर पहली बार 3000 रुपये के पार पहुंचा था और जून की शुरुआत में भी ये 42 रुपये महंगा हुआ था. इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 3113.50 रुपये पहुंच गई थी.
19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट्स
- देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को सबसे बड़ी राहत मिली है.दिल्ली 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 सस्ता होकर अब ₹2,930 का मिलेगा, जो पहले ₹3,113.50 का था.
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹183.50 की बड़ी कटौती दर्ज की गई है. इस बदलाव के बाद लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,236 से घटकर अब ₹3,052.50 का हो गया है.
- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹174 की राहत दी गई है. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,255.50 से सस्ता होकर अब ₹3,081.50 पर आ गया है.
- बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अब ₹3,227.00 पर आ गई हैं, जिससे यहाँ के स्थानीय कारोबारियों और रेस्टोरेंट मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी.
बता दें कि साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. इससे पहले जनवरी से लेकर जून तक यानी पिछले लगातार 5 महीनों से कमर्शियल गैस की कीमतें आसमान छू रही थीं और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं. वहीं, 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगतार इजाफा देखा गया.
लगातार कब-कब बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडर दाम?
- 1 जून 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹42 से ₹53.50 तक की बढ़ोतरी की गई थी.
- 1 मई 2026 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सीधे ₹993 का भारी-भरकम इजाफा किया गया था.
- 1 अप्रैल 2026 में भी कीमतों में लगभग 200 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.
- 1 मार्च 2026 को कमर्शियल सिलेंडर ₹114.50 महंगा हुआ था.
14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के ताजा रेट्स
आम लोगों के रसोई बजट की बात करें तो इस बार उनकी जेब पर न तो कोई एक्सट्रा बोझ बढ़ा है और न ही कोई नई राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को पूरी तरह स्थिर रखा है.
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
