बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवात अर्नब का असर उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तर प्रदेश में तो पिछले 40 घंटों से बारिश बंद ही नहीं हुई है। ऐसे में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। लगातार जारी इस बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। अंतिम चरण में पहुंची धान की फसलों को इस हवा और बारिश से बहुत नुकसान है। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट है जो कि किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

अगले 24 घंटे कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल, उत्तराखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश होगी। कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी आशंका है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह भारी बारिश हो रही है। दक्षिण पश्चिम बंगालल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में मछुआरों को अलर्ट किया गया है। यहां तूफान की आशंका है।

कब मिलेगी बारिश से राहत

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में दो दिनों से बारिश जारी है। 26 सितंबर को दोपहर के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि रुक-रुककर बारिश का सिलसिला 28 सितंबर तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी दो दिन भारी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली (26 सितंबर- आंधी-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तर प्रदेश (26 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज यानी 26 सितंबर को बारिश का असर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार, उत्तर प्रदेश में बारिश का यह दौर 30 सितंबर तक जारी रहेगा। 27 से 29 सितंबर तक पश्चिमी यूपी और 27 से 30 सितंबर तक पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है।

यूपी के किन जिलों में आज बारिश होगी?

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए अधिकारी सक्रिय रहेंगे।

Cyclone Arnab: Bay Of Bengal से उठा चक्रवात कहां कहां मचाएगा तबाही? कितना खतरनाक है ये
आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियों को आवश्यकतानुसार तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शहरअधिकतम तापमान (26 सितंबर)न्यूनतम तापमान (26 सितंबर)
दिल्ली32°C23°C
मुंबई32°C27°C
चेन्नई34°C27°C
कोलकाता32°C26°C
लखनऊ24°C22°C
पटना28°C25°C
रांची26°C22°C
भोपाल29°C22°C
जयपुर33°C23°C
शिमला23°C15°C
नैनीताल17°C16°C

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार (26 सितंबर- बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 26 सितंबर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तराखंड (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, राज्य में बारिश का यह दौर 28 सितंबर तक जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • मध्य प्रदेश (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): IMD के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 25-27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी अधिक या व्यापक बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 29-30 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • झारखंड (26 सितंबर-भारी बारिश का अलर्ट): रांची स्थित मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, ‘शनिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। 27 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।’ IMD ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि इसी अवधि के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author