जिला संवाददाता नवल किशोर
शुक्लागंज / गंगाघाट, उन्नाव। गंगाघाट के शुक्लागंज स्थित कंचन नगर मोड़ के शिव मंदिर, सर्वोदय नगर में मां दुर्गा का दरबार दूसरे वर्ष भी भव्यता और श्रद्धा के साथ सजाया गया है। यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पूरे पंडाल में जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी। स्थानीय भक्तों के सहयोग और सेवा भाव से मां दुर्गा की आराधना का यह सिलसिला आगे बढ़ रहा है। दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और पूजन के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
भोला पान भंडार परिवार और भक्तों के सहयोग से आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक भोला पान भंडार परिवार और स्थानीय भक्तों ने बताया कि यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। भक्तों का कहना है कि मां दुर्गा की कृपा और इच्छा से यह धार्मिक कार्यक्रम आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
भक्तों के सहयोग से सफल हो रहा धार्मिक कार्यक्रम
आयोजन को सफल बनाने में नदी भाई, अनिल महाकाल, विशाल, महेंद्र, उमाशंकर, सोनू, रामू मिश्रा, अमित मिश्रा, नदी भाई भोले लस्सी वाले, अमित, संदीप, शुभम हवाई, विशाल पूजन सामग्री वाले सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। भक्तों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
