जिला संवाददाता नवल किशोर
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में बाढ़ से प्रभावित बहुत से क्षेत्र हुए जिसमें से उन्नाव भी इसमें शामिल रहा वही विगत दिनों लगातार हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया
इस मद्देनजर कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने उन्नाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से मिलकर अपने संस्था के लेटर पैड पर ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों वह उनके परिवार जनों के लिए मेडिकल कैंप लगाने की मांग रखी जिसको चिकित्सा अधिकारी ने स्वीकृति देते हुए असिस्टेंट सीएमओ को पत्र फॉरवर्ड किया वही चेतन से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्नाव जिले के सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के प्यारेपुर, बंधुवा,करीमाबाद, सिहुरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से लगातार लोगों के बीमार होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके बाद चेतन अपनी टीम के साथ वहां निरीक्षण करने भी गए निरीक्षण में अवस्थाएँ पाई गई जिसके बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों तक चिकित्सा पहुंचाने की मांग रखी चेतन का कहना है कि उन्नाव का प्रत्येक व्यक्ति उनके परिवार का सदस्य है और लगातार समाजसेवा के पथ पर चलकर कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन समाज में जरूरतमंदों का कार्य करवा रही है जिसकी चर्चा फाउंडेशन वह उनके सदस्यों के कार्यों की शहर में बनी रहती है संस्था द्वारा भोजन वितरण सेवा , रक्तदान सेवा जैसी बहुत सी जनकल्याणकारी योजना कई वर्षों से चलाई जा रही है ज्ञापन देने में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर मनीष सिंह सेंगर,सदस्य अंबुज मिश्रा ,सदस्य आयुष श्रीवास्तव भी शामिल रहें।
Author Profile
Latest entries
Unnao10/29/2026शुक्लागंज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनर्स्थापना एवं सम्मान समारोह संपन्न
Unnao10/20/2026शुक्लागंज /गंगाघाट : SSP उन्नाव के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गंगाघाट थाने में एक मिसाल पेश हुई
Unnao10/18/2026पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप, पत्रकारों ने गंगाघाट कोतवाली गेट पर दिया धरना
Unnao10/18/2026मिशन शक्ति: छात्रा श्रेया दीक्षित बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, संभाली गंगाघाट कोतवाली की कमान
