जिला संवाददाता नवल किशोर

कानपुर नगर के उर्सला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर दोनों तरफ बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी होने का मामला सामने आया है। इन वाहनों की वजह से इमरजेंसी में आने-जाने वाली एंबुलेंस को रास्ता मिलने में परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि रास्ते में खड़ी गाड़ियों को हटाने की बात कहने पर कुछ अस्पताल के रहने वाले गाड विरोध करने वाले लोगों से विवाद करने पर उतर आते हैं और झगड़े की स्थिति पैदा हो जाती है।


इमरजेंसी गेट के आसपास वाहनों की अव्यवस्था से कभी भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब कार्रवाई करते हैं

Author Profile

Naval Kishor

About The Author