West Bengal, South 24 Parganas, Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बच्ची से रेप और हत्या मामले को लेकर इलाके में हिंसा भड़क गई है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद पुलिस-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने के साथ-साथ पीड़िता के पिता से बात करते हुए यह भरोसा दिलाया है कि वो अपराधी को नहीं छोड़ेंगे. दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा.
पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री सुवेंदु के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि मेरी बेटी को इंसाफ जरूर मिलेगा. खुद मुख्यमंत्री ने उनसे बेटी के गुनहगार को कानूनी प्रक्रिया के तहत सबसे बड़ी सजा दिलवाने का भरोसा दिलाया है.
उन्होंने रोते बिलखते फिर खुद को संभालते हुए कहा कि मेरी बेटी के साथ अपराध करने वाले जितने भी अपराधी हैं, सब को सजा मिलकर रहेगी.पीड़ित पिता को इंसाफ मिलने का भरोसापीड़ित परिजनों ने बताया कि सीएम ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने ये भी कहा, ‘थोड़ी देर पहले हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित के पिता को फोन किया था, उन्होंने नसीर (पिता) से सीधे बात की है, उन्होंने वचन दिया है इस मामले में जो भी आरोपी है उन्हें नहीं छोड़ेंगे, मैं वादा करता हूं. इस मामले में जो भी कार्यवाही करनी है हम करेंगे , आने वाले मंगलवार को मैंने अपने अफसरों को भवानी भवन में जाने को बोला है , नसीर को जो जो मदद चाहिए हम करेंगे. ऐसा उन्होंने भरोसा दिलाया है.देश में बंगाल की कैसी है स्थिति?एनसीआरबी के मुताबिक 2021 से 2023 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद चौथे स्थान पर रहा. रेप के मामलों में पश्चिम बंगाल में 2021 में 1,123 और 2023 में 1,110 मामले दर्ज हुए. हालांकि प्रबुद्ध लोगों का मानना है कि आंकड़े पूरी सच्चाई नहीं बताते. आज भी बड़ी संख्या में मामले सामाजिक बदनामी और कानूनी प्रक्रिया के डर से दर्ज ही नहीं कराए जाते.बंगाल में ममता बनर्जी के राज में कोलकाता समेत अन्य शहरों में हुई बलात्कार और हत्या की घटनाओं ने बड़े पैमाने पर देशभर की सुर्खियां बटोरी थीं. बीजेपी की नई सरकार ने राज्य में अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का ऐलान किया है. सुवेंदु अधिकारी के पुलिस को स्पष्ट निर्देश हैं कि खबर मिलते ही एक्शन लें, ताकि पीड़ित परिवार बिना किसी भय के जी सकें.
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
