दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली, तो लोगों को गर्मी से राहत मिली. रविवार (05 जुलाई) को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिली, जिससे सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.
इधर, महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश के कारण हालात खराब हैं. मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जाम देखने को मिला. वहीं, मुंबई के कुर्ला में एक दुकान पर पेड़ गिर गया, जिससे 63 साल के एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
मुंबई में बारिश से हाहाकार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर मानसून मेहरबान है. लगातार हो रही बारिश के कारण हालात खराब हैं और लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली की किल्लत भी देखने को मिली. इस बीच कुर्ला में एक शख्स की मौत होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. आईएमडी ने इस दौरान बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक कुछ ऐसी ही बारिश राज्य के अलग-अलग शहरों में देखने को मिल सकती है. विभाग ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मानसून की दस्तक के साथ दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है. कई जगहों पर जलभराव और सड़कों पर जाम देखने को मिला. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार यानी 6 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का सितम देखने को मिला. बारिश के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में कल भी भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
यूपी में जारी रहेगी बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस समय बारिश का सिलसिला जारी है. राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश के कारण तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है.इस बीच आईएमडी के अनुसार, कल यानी 6 जुलाई को भी पूर्वी यूपी में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल रही है.
बिहार के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि मौसम का यह दौर आने वाले कुछ समय तक जारी रह सकता है. भारी बारिश और ठंडी हवाओं के कारण बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.
राजस्थान में भी आईएमडी का अलर्ट
आईएमडी की ओर से राजस्थान के अधिकांश जिलों में सोमवार (06 जुलाई) को भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. बारिश का सिलसिला राज्य में 5 से 6 दिनों तक जारी रह सकता है.विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
पहाड़ों पर भी बदलने जा रहा मौसम
केवल मैदान में नहीं, बल्कि पहाड़ों पर भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर भूस्खलन देखने को मिला है. हिमाचल के कुल्लू, चांबा और शिमला में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है. विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है.
Author Profile
-
Chief Editor
Contact No. 6390315006
Latest entries
India10/31/2026बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 1 नवंबर तक तूफान में बदल सकता है निम्न दबाव का क्षेत्र; आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi10/16/2026दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, स्वच्छता का संदेश देने की अनोखी पहल
Unnao10/11/2026स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुआ कार्यक्रम
Unnao10/07/2026उन्नाव में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का हुआ प्रसारण
