यूपी के सहारनपुर में आज सुबह करीब 4 बजे प्रशासन की कार्रवाई शुरू हुई और करीब 6 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को गिराने के लिए बुलडोजर पहुंच गए. देखते ही देखते इलाके में पुलिस का पहरा बढ़ गया. कलेक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए गए. चार बुलडोजर लगाए गए और मस्जिद के हिस्से को गिराने के बाद मलबा नगर निगम की गाड़ियों में भरकर हटाया जाने लगा. मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ आरआरएफ की कंपनियां भी तैनात रहीं.

ये सिर्फ बुलडोजर एक्शन की कहानी नहीं है. इसके पीछे करीब डेढ़ साल से चल रहा जमीन और निर्माण का कानूनी विवाद है. प्रशासन और अदालत के आदेशों के मुताबिक, जमीन सरकारी है और मस्जिद को अवैध निर्माण माना गया. वहीं मस्जिद कमेटी और विपक्षी नेताओं का दावा है कि यह मस्जिद 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है और उसके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं.

इस पूरे विवाद में एक और बड़ी रकम सामने आती है- 6 करोड़ 41 लाख 65 हजार 565 रुपये की क्षतिपूर्ति. आखिर ये रकम क्यों तय हुई? अदालत तक मामला कैसे पहुंचा? मस्जिद कमेटी का क्या कहना था? और शनिवार सुबह अचानक ऐसा क्या हुआ कि कलेक्ट्रेट परिसर में बुलडोजर चल गया? पूरी कहानी सिलसिलेवार समझते हैं.

रात भर चली बेदखली, सुबह-सुबह बुलडोजर ऐक्शन

रातभर चली बेदखली और सीलिंग की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने शनिवार को सुबह-सुबह ध्वस्तीकरण के दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही और कलेक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 से ज्यादा थानों की फोर्स को कलेक्ट्रेट के आसपास लगाया गया। मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस की निगरानी लगातार बनी रही। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

आधा दर्जन डंपर मलबा लेकर निकले

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर बुलडोजर ऐक्शन के बाद नगर निगम के आधा दर्जन से अधिक डंपर मलबा लेकर कलेक्ट्रेट से बाहर निकले। ध्वस्तीकरण के दौरान कलेक्ट्रेट में 10 से ज्यादा थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश के क्रम में निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर कानूनी कार्रवाई के तहत ध्वस्तीकरण हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने पाया था कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने अपील की थी जो जिला अदालत से खारिज कर दी गई। प्रशासन यह कार्रवाई सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कर रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

मौलाना मदनी ने बोले- अतिक्रमण है तो कार्रवाई का मापदंड सबके लिए समान हो

मौलाना मदनी ने कहा कि यदि अतिक्रमण या अवैध कब्जा प्रशासनिक कार्रवाई का आधार है तो यही मापदंड हर धर्म और हर वर्ग के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कारणों के जरिए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी जमीन, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से धार्मिक निर्माण मौजूद हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या प्रशासन उन सभी मामलों में भी इसी तरह की कार्रवाई करता है।मदनी ने कहा कि यदि एक धार्मिक स्थल के मामले में असाधारण सख्ती की जाती है और दूसरे मामलों में अलग रवैया अपनाया जाता है तो इससे समानता और निष्पक्षता के सिद्धांत पर सवाल खड़े होते हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट में जाने तक का मौका नहीं दिया गया. सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म को ठेस नहीं पहुंचाएगा. वह सभी धर्मों का सम्मान करेगा. उन्होंने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख देता है.’राम मंदिर में चोरी से जनता के सामने बीजेपी का असली चेहरा’अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली बीजेपी के कार्यकर्ता राम मंदिर में चोरी के मामले में पकड़े गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और आस्थावान लोगों की ओर से मंदिर में चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी किया गया.

सपा प्रमुख ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को जेल भेजे जाने की बात सामने आई है और जनता अब बीजेपी का असली चेहरा समझ रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी चोरी करके अपना काम चला रही है.’सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था’अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सभी नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में कार्रवाई के नाम पर बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति या धार्मिक स्थल के खिलाफ कार्रवाई कानून के दायरे में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी को भी न्यायालय जाने और अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए.अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा सनातनी सभी धर्मों का सम्मान करता है और किसी दूसरे धर्म की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाता. उन्होंने बीजेपी पर धार्मिक मुद्दों के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया.

Author Profile

Aryan Chaudhri
Chief Editor
Contact No. 6390315006

About The Author